उत्तराखंड

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आज नगर निगम ऋषिकेश द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के ट्रांजिट कैंप और स्मृति वन क्षेत्र में माननीय महापौर महोदय द्वारा विधिवत वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया ।

इस अवसर पर माननीय महापौर ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन की प्रेरणा देता है । उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे । सभी ने पौधारोपण के साथ ही पौधों की देखभाल करने और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया ।
नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!