मां सुरकंडा देवी डोली उपासक श्री अजय बिजल्वाण ने महापौर श्री शम्भू पासवान जी के परिवार के साथ श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई छठ पूजा, उगते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

ऋषिकेश : लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मां सुरकंडा देवी डोली उपासक श्री अजय बिजल्वाण जी ने आज प्रातःकाल उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर एवं छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी के परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूर्ण श्रद्धा-भक्ति के साथ छठ महापर्व मनाया।

पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री अजय बिजल्वाण जी एवं महापौर परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
कार्यक्रम में घाट पर श्रद्धालुओं की विशेष चहल-पहल रही। पारंपरिक छठ पूजा, लोकगीतों एवं प्रसाद वितरण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। इस आयोजन ने लोक आस्था, भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।



