माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने ‘दिशा’ बैठक में संजय झील और रंभा नदी के संरक्षण हेतु रखे महत्वपूर्ण सुझाव

आज देहरादून में टिहरी गढ़वाल की माननीय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करते हुए नगर निगम ऋषिकेश के महापौर श्री शम्भू पासवान जी द्वारा विशेष रूप से संजय झील को पर्यटन के मानचित्र पर लाने और रंभा नदी के संरक्षण व पुनरुद्धार हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए ।

उन्होंने कहा कि इन प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी । बैठक में जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने का सुझाव भी दिया ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुगमता से पहुँच सके ।



