स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने व गंदगी के विरूद्ध नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने व गंदगी के विरूद्ध नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान छह चालान किए गए, जिनसे 1300 रूपए का जुर्माना वसूला गया।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने व गंदगी के विरूद्ध शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती, ढालवाला में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान छह प्रतिष्ठानों में पॉलिथीन का प्रयोग करने व गंदगी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई, जिनसे कुल 1300 रूपए का जुर्माना वसूला। इस दौरान सफाई निरीक्षक ने दुकानदारों से गंदगी ना करने और पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की अपील की।



